भीलवाड़ा। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन से संबद्ध पश्चिमी राजस्थान महिला अग्रवाल सम्मेलन के सानिध्य में समाज का राष्ट्रीय महिला अधिवेशन, प्रांतीय बैठक एवं महारानी माधवी प्रदर्शनी (रंग मल्हार) का आयोजन 2 से 3 अगस्त अग्रवाल भवन, आरसी व्यास कॉलोनी में किया जाएगा। महिला प्रदेश अध्यक्ष रूपा परसरामपुरिया ने बताया है कि महारानी माधवी प्रदर्शनी के तहत पूरे राजस्थान की महिला उद्यमियों एवं हस्तनिर्मित वस्तुओं का निर्माण करने वाली महिलाओं को आमंत्रित कर उन्हें अपने उत्पादों का प्रदर्शन करने हेतु एक मंच प्रदान कर विभिन्न तरहों की स्टॉल्स लगाई जाएगी जिससे महिला सशक्तिकरण, व्यापारिक प्रोत्साहन एवं आर्थिक स्वावलंबन होगा। युवा प्रदेश अध्यक्ष अमित नागौरी ने बताया कि 3 अगस्त को एक राष्ट्रीय अग्रवाल महिला अधिवेशन का आयोजन होगा इसके तहत समाज के निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका,विवाद मुक्त समाज एवं संस्कारी समाज के निर्माण व विशेष रूप से जो शादी विवाह में परेशानी आ रही है उसे पर विस्तृत चर्चा कर एक महिला टास्क फोर्स एवं महिला मैरिज ब्यूरो का गठन किया जाएगा। महिला प्रदेश महामंत्री नूतन दुदानी सिंगला ने बताया कि अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष विनीता खेतावत, भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमराज जिंदल, प्रदेश अध्यक्ष केके गुप्ता सहित राष्ट्र व प्रदेश से अतिविशिष्ट अग्रवाल महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने हेतु एक बैठक आयोजित की गई जिसमें वंदना अग्रवाल, रितु नागौरी, गुणमाला अग्रवाल, आभा मित्तल, सरिता बेरिया, अमिता लोहिया, नीतू जालान रश्मि गर्ग, सपना अग्रवाल, सीमा निमोदिया, संध्या अग्रवाल, पायल अग्रवाल, मंजू नागोरी, आशा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, उषा अग्रवाल, मंजू लाठ, सुलोचना गर्ग, अंजना मानसिंहका, आशा निमोदिया, मंजू गुप्ता, सुमन अग्रवाल आदि महिलाएं उपस्थित थी।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़