Explore

Search

March 25, 2026 10:49 pm

नारकोटिक्स टीम ने बस्सी के जयसिंहपुरा में पकड़ा अवैध डोडा चूरा, तीन व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ । राजस्थान में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर रोक लगाने के अपने सतत प्रयासों के तहत केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो सीबीएन राजस्थान के चित्तौड़गढ सेल के अधिकारियों ने 16 जून 2025 को चित्तौड़गढ़ जिले में बस्सी क्षेत्र के गांव जयसिंहपुरा में स्थित एक बाड़े पर छापा मारकर 12 क्विंटल से अधिक डोडा चूरा बरामद करने के साथ ही एक बाइक और एक पिकअप को जब्त कर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उप नारकोटिक्स आयुक्त कोटा नरेश बुन्देल ने बताया की एक विशेष सूचना मिली  की गांव जयसिंहपुरा में एक बाड़े पर अवैध डोडा चूरा से भरी एक पिकअप खड़ी है। सी.बी.एन, चित्तौड़गढ सेल के अधिकारियों की एक टीम ने इस पर कार्यवाही करते हुए बाड़े पर छापा मारकर 1221.730 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया। उन्होंने बताया की कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के पश्चात, बरामद अवैध डोडा चूरा, एक बाइक और एक पिकअप को जब्त कर लिया गया तथा तीन व्यक्तियों को एन.डी.पी.एस. अधिनियम, 1985 के प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर