Explore

Search

March 13, 2026 5:30 am

राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद ने किया प्रेमवती मासा के रजत पुण्य महोत्सव पर जीव दया कार्यक्रम आयोजित

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद के तत्वावधान में सिंहनी राष्ट्रज्योति परम गुरुणी मैया 1007 प्रेमवती मसा के रजत पुण्य महोत्सव के अवसर पर बुधवार को शहर में जीव दया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम महापौर राकेश पाठक एवं महात्मा गांधी चिकित्सालय के पीएमओ डॉ. अरुण गौड़ ने विशेष रूप से शिरकत की। महापौर पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा कि बेजुबान प्राणियों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। हमें ऐसे जीवों की सेवा में तत्पर रहना चाहिए, जो अपनी पीड़ा को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते। भगवान ने हमें मानव शरीर इसीलिए दिया है कि हम सेवा, परोपकार और संवेदना जैसे कार्यों को निभा सकें।

परिषद के जिलाध्यक्ष मनीष बम्ब ने बताया की संरक्षक हेमंत कोठारी, महामंत्री मुकेश मेडतवाल के सहयोग से आयोजित जीव दया कार्यक्रम में प्रेमवती मसा के आध्यात्मिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए हुए आध्यात्मिक मार्गों पर अनुसरण करने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष मनीष बम्ब व मार्गदर्शक महावीर गांधी ने बताया कि धर्म एवं संस्कार की जननी है गाय। गौ माता की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। परिषद द्वारा प्रतिमाह जीव दया के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान अंबेश सौभाग्य नवयुवक मंडल संयुक्त मेवाड़ के संरक्षक अनिल खटोड़, अध्यक्ष प्रमोद सिंघवी, जैन सोशल ग्रुप भीलवाड़ा मैन के अध्यक्ष प्रदीप सांखला ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान पूर्व पार्षद सुरेश कुमार बम्ब, जिला संयोजक लक्की ब्यावट, उपाध्यक्ष ललित बोहरा, जिला संगठन मंत्री अभिषेक चंडालिया,अजित खींचा, निर्मल गोखरू, बलबीर डागलिया, अभिषेक पोखरना, अर्पित नंदावत, अनिल बापना, अनिल मेहता आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर