Explore

Search

June 29, 2026 6:41 am

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डेकड़ी खेड़ा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण

बेगूं। ग्राम पंचायत राजगढ़ के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डेकड़ी खेड़ा में हरियालो राजस्थान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के 100 पौधे लगाए गए, जिनमें आसापाला, नीम, शीशम, सीताफल आदि प्रमुख रहे। इन पौधों की नि:शुल्क उपलब्धता ग्राम निलिया का माल निवासी शंकर लाल धाकड़ द्वारा कराई गई, जिसमें शिव लाल बैरागी का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद इब्राहिम कुरैशी ने बताया कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान 2025 के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है और यह समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सहित रीना मीना, ज्योति जरगड़, शेर सिंह अध्यापक अध्यापिकाओं के साथ ग्राम के गणमान्य नागरिक कालू लाल धाकड़,भैरू लाल सुथार,शिव लाल बैरागी,कमलेश कुमार बाहेती,शांति लाल धाकड़,चुन्नी लाल धाकड़,रतन लाल धाकड़,सत्यनारायण स्वदेशी,शंभूलाल प्रजापत, मदनदास आदि की उपस्थिति रही।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर