बेगूं । बेगू थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ़ बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन क्विंटल से अधिक डोडा चूरा सहित फोरच्यूनर कार को जब्त किया है। डीवाईएसपी अजंलिसिह के सुपरविजन मे थानाधिकारी शिवलाल मीणा के नेतृत्व मे एसआई शिवराज,एएसआई प्यारेलाल मय जाप्ता द्वारा नाकाबंदी कार्यवाही के दौरान बेगूं थाना क्षेत्र में कोटा से चित्तौड़गढ जाने वाली रोड़ नेशनल हाईवे 27 से सादलपुर गांव मे जाने वाले रोड़ पर एक फोरच्यूनर कार जिसमे अवैध डोडाचूरा भरा होकर कार का चालक फोरच्यूनर कार को छोड़कर अचानक भाग जाने की सूचना मिली। जिस पर गठित टीम मौके पर पहुँची,जहा पर एक फोरच्यूनर कार मिली। जिसके आस पास कोई व्यक्ति मौजूद नही था। फोरच्यूनर कार के चालक की आस पास तलाश की किन्तु कोई जानकारी नही मिल पायी। फोरच्यूनर कार की तलाशी ली तो फोरच्यूनर कार में 21 कट्टों में भरा हुआ कुल 395 किलो 370 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा मिला। पुलिस ने फोरच्यूनर कार व डोडाचूरा को जब्त कर लिया है।
प्रशासन
फ्लैगशिप योजनाएं, बजट घोषणा एवं संपर्क पोर्टल की प्रगति पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
March 24, 2026
2:52 pm
मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/वार्ड अभियान की समीक्षा
March 21, 2026
11:24 am
जिले में शहरी क्षेत्रों में रोड कटिंग मरम्मत अभियान जारी
March 20, 2026
9:48 pm
बेगूं पुलिस ने अवैध डोडा चूरा सहित फोरच्यूनर कार को किया जब्त