Explore

Search

June 28, 2026 2:39 am

गुरु पूर्णिमा के पर्व पर शिष्यों ने गुरु के चरणों की पूजा अर्चना की, आवरीमाता मंदिर परिसर पर उमड़ा भक्तों का सैलाब

राजसमन्द। जिले के कुंवारिया कस्बे के छाप्पर वाले हनुमान मंदिर झडोल के आवरी माता मंदिर पर आज महंत सीताराम दास महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा भक्तों ने उत्साह के साथ मनाई। मन्दिर पर सुबह से लेकर शाम तक मंदिर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। परिसर पर भक्तगण भजन कीर्तन करते नजर आए तो एक तरफ सेकड़ो शिष्यों ने महंत के चरणों की तिलक कुमकुम व पुष्प चढ़ाकर एवं नमन कर पूजा अर्चना की गई। वहीं गुरुजी को शॉल श्री फल भी भेंट किया गया। नए भक्तों को गुरु द्वारा गले में कंठी भी धारण करवाई गई एव मंत्र दिया गया उसके बाद भक्तों में महाप्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आवरी माता मंदिर झडोल परिसर में भक्तों का दिन भर तांता लगा रहा। वहीं मंदिर की ओर आने वाले चारों दिशाओं के रास्ते में शिष्यों का आना-जाना जारी रहा। इस दौरान महंत संत दास महाराज द्वारा भी भक्तों को खूब आशीर्वाद दिया गया। मंदिर परिसर पर महिलाओं ने झूम-झूम कर भजन कीर्तन किया। मंदिर पर गुरुदेव के जयकारे से माहौल पूरी तरह धर्ममय हो गया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर