Explore

Search

May 3, 2026 4:07 pm

श्री श्री महामंडलेश्वर के देवलोक गमन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

कपासन। मूंगाना धाम आश्रम के संस्थापक चेतन दास महाराज के देवलोकगमन पर उनको उनके शिष्यों द्वारा गुरुपूर्णिमा के अवसर पर तुर्कीया खुर्द गांव के चारभुजा मंदिर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। महाराज का तुर्कीया से काफ़ी लगाव रहा। उनके द्वारा चार मंदिरों पर कलश स्थापना की गई और उनके शुभ आशीष से अनेक कार्य हुए। पंडित राधेश्याम सुखवाल ने बताया कि उनके बताये मार्ग एवं धर्म के मार्ग और उनके जीवन शैली को अपनाना ही गुरु को सच्ची श्रद्धांजलि है। गुरुपूर्णिमा पर उनके तस्वीर पर सभी ग्रामवासियो ने दो मिनट को मोन रखा। पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर गांव के रामेश्वर सुखवाल, शंकर जाट, मदन कुमावत, दिनेश वैष्णव, मिठू जाट, पनालाल जाट, रामेश्वर जाट तुर्कीया एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर