Explore

Search

May 3, 2026 3:52 pm

जितनी आसक्ति शरीर में रखते हो उससे आधी भी ईश्वर में रखों तो जीवन का उद्धार सम्भव : स्वामी अच्युतानंद

भीलवाड़ा। श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को रामधाम में चातुर्मास प्रवचन शुरू हुए। ट्रस्ट के सचिव अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि देव भूमि उत्तराखंड के केदारनाथ स्थित श्री स्वामी अच्युतानंद महाराज ने इस मौके पर कहा कि जितनी आसक्ति शरीर में रखते हो उससे आधी भी ईश्वर में रखों तो जीवन का उद्धार हो जाएगा। आजकल लोग पत्नी पर ज्यादा आसक्त हो गए है। उन्होंने कहा कि जब जब हमारा मानस संसारमय से राममय हो जाता है तब हमारे मन में रामचरितमानस का समावेश हो जाता है और व्यक्ति लोभ, मोह व अहंकार को छोड़ देता है। मानस मतलब मन का संकल्प है। संतश्री ने कहा कि यह शरीर ईश्वर का मंदिर है। इस पवित्र रखें। चातुर्मास प्रवचन प्रतिदिन सुबह 9 बजे से होंगे। शुक्रवार को सावन के पहले दिन राम धाम के शिवालय में भगवान शंकर परिवार का अभिषेक और भव्य श्रृंगार अरुण जागेटिया व हरगोविंद सोनी की ओर से किया गया। सावन में सुबह शाम भगवान शिव परिवार का अभिषेक व नया श्रृंगार जारी रहेगा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर