Explore

Search

June 29, 2026 3:13 am

बन्दुक के 19 जिन्दा कारतूस एवं धारदार हथियार के साथ एक गिरफ्तार

डूंगला। डुंगला थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में आम शांति भंग करने एवं आर्म्स एक्ट में थाना डूंगला के हिस्ट्रीशीटर को गिरफतार कर बारह बोर बन्दुक के 19 जिन्दा कारतूस एवं धारदार हथियार बरामद किया है।
      जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि एएसपी सरितासिंह के निर्देशन एवं डीएसपी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी डूंगला अमृतलाल (उ.नि.) व टीम द्वारा 7 जुलाई की रात्रि को थाना क्षेत्र के कस्बा डुंगला से भानाखेडी जाने वाली रोड स्थित निमार्णाधीन रामेश्वरम महादेव मन्दिर के क्षतिग्रस्त मामले की घटना के बाद थाना क्षेत्र में लगी धारा 163 बीएनएस की पालना में नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान डूंगला निवासी 48 वर्षीय कालुखां पुत्र दौलत खां को बिना अनुज्ञापत्र के 19 नग बारह बोर बन्दुक के राउण्ड व एक धारदार नंगी छुरी सहित गिरफ्तार किया व हथियार व एम्युनेशन जप्त किये जाकर प्रकरण पंजिबद्ध किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर प्रकरण में अग्रीम अनुसंधान जारी है।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर