Explore

Search

June 28, 2026 1:13 am

सावन के पहले सोमवार पर ही महादेव की मेहरबानी, जमकर बरसे मेघ

राजसमंद। राजमसंद सहित आसपास के इलाकों में बीती रात 3 बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश का दौर दोपहर 11 बजे तक लगातार जारी रहा। लगातार तेज बारिश से जगह-जगह जल भराव की स्थिति बन गई तो जन जीवन भी अस्त व्यस्त हो गया। मेवाड़, मारवाड़ की सीमा पर बने प्राकृतिक शिव मंदिर परशुराम महादेव के हालात भी बदतर हो गए। अरावली की पहाड़ियों के बीच बने इस मंदिर को मेवाड़ के अमरनाथ के नाम से जाना जाता है। यहां लगातार बारिश से पहाड़ों का पानी तेज गति से मंदिर और आसपास के इलाकों में फैल गया। जिससे महादेव के शिवलिंग सहित मंदिर परिसर के पास मौजूद परशुराम कुंड भी ओवर फ्लोर हो गया है। आज सावन के पहले सोमवार पर दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु भी मंदिर में अटक गए। दोपहर बाद बारिश बंद हुई उसके बाद श्रद्धालु अपने घरों के लिए रवाना हुए। इस जोरदार बारिश के लिए वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव के जयकारों के साथ पूरे इलाके को गूंजायमान कर दिया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर