Explore

Search

August 28, 2026 10:16 am

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सुभाष चौक से गम्भीरी रास्ते पर हटाया अतिक्रमण

चित्तौड़गढ़। जिला मुख्यालय पर स्थित विश्व विरासत में शुमार चित्तौड़गढ़ का दुर्ग देखने के लिए हर साल लाखों पर्यटक यहां पहुंचते हैै लेकिन दुर्ग जाने वाले रास्ते पर कई लोगों ने अतिक्रमण कर कब्जा जमा रखा है। लगातार हो रही शिकायतों के बाद आखिर जिला प्रशासन और नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाने का काम शुरु कर दिया है। पिछले दिनों नगर के सुभाष चौक पर लगाये अस्थाई ठेलों और गुमटियों को हटाया गया और इसके बाद गंभीरी नदी से शहर जाने वाले मार्ग पर ईदगाह के सामने और आसपास के क्षेत्रों पर अतिक्रमण हटाने की कवायद की जा रही है। अतिरिक्त जिला कलक्टर और नगर परिषद के प्रशासक विनोद मल्होत्रा के नेतृत्व में इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया और इस दौरान नगर परिषद की टीमों ने जेसीबी के माध्यम से पक्के अतिक्रमण को भी ध्वस्त कर दिया। अप्सरा टॉकीज से ईदगाह तक जाने वाले रास्तों पर नमकीन बनाने के लिए लोगों ने बड़ी-बड़ी भटि्टयां सड़क पर रखी हुई थी। नगर परिषद ने इन्हें हटाने की कार्यवाही की है। नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान बड़ी संख्या में लोक एकत्र हो गए। इस दौरान कई स्थानों पर जेसीबी से अतिक्रमण हटाया तो बंद पड़ी गुमटियों को भी मौके से ट्रेक्टरों में भरा गया। अतिक्रमण दस्ते ने ईदगाह के बाहर बनाये गये कच्चे टीनशेड और अस्थाई गुमटियों को भी सड़क से दूर करने की कवायद की वहीं सड़क पर लगे हाथ ठेलों को भी हटा दिया गया। अतिक्रमण हटाने की इस कार्यवाही से सड़क मार्ग चौड़ा हो गया वहीं शहर वासियों ने कार्यवाही का प्रशंसा की है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर