Explore

Search

August 28, 2026 9:04 am

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सीएम बुधवार को निम्बाहेड़ा दौरे पर, शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में लेंगे भाग

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 23 जुलाई बुधवार को चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री यहां विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे।
जिला कलक्टरआलोक रंजन ने बताया कि मुख्यमंत्री शर्मा प्रातः 11.30 बजे जयपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.20 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 12.25 बजे उदयपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12.45 बजे निम्बाहेड़ा के कॉलेज ग्राउण्ड स्थित हैलीपेड पर उतरेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री शर्मा दोपहर 12.50 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.55 बजे कृषि मण्डी प्रांगण, निम्बाहेड़ा पहुंचेंगे, जहां दोपहर एक बजे से 01.50 बजे तक आयोजित शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह में वे जिले में विभिन्न विकास योजनाओं का शुभारंभ करेंगे एवं आम सभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री दोपहर 01.50 बजे कृषि मण्डी प्रांगण से रवाना होकर 01.55 बजे हैलीपेड, कॉलेज ग्राउण्ड पहुंचेंगे। वे दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 02.20 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर