Explore

Search

June 28, 2026 7:42 pm

धरणीधर जयंती को लेकर सुखवाड़ा,पंचदेवला में हुई बैठक

चित्तौड़गढ़। धाकड़ समाज के आराध्य देव भगवान धरणीधर जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को धाकड़ समाज द्वारा अब गाँवो में बैठकों का दौर शुरू हो चुका है शुक्रवार को सुखवाड़ा राम रसोड़े,पंचदेवला में धाकड़ युवा संघ जिला अध्यक्ष डॉ बृजेश कुमार धाकड़ द्वारा प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमे आगामी 14 अगस्त को धाकड़ समाज के आराध्य देव भगवान धरणीधर जयन्ती पर जिला स्तर की जिला मुख्यालय पर शोभायात्रा रैली को भव्य रूप देने के लिए समाजजनों से संवाद किया और उन्हें अलग अलग जिम्मेदारियाँ दी गई। जिससे कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जा सकेगा ।बैठक में सुखवाडा प्रशासक शोभालाल,किशोर,देवीलाल,रोशन,राजेश धाकड़,छगनलाल,उदयलाल,भरत ,नरेश,कन्हैयालाल,पुष्कर मनीष,बाबूलाल,रतनलाल,कालूराम,घनश्याम,अनिल, राहुल,लोकेश,बगदीराम,पुरण,उदयराम,कमलेश,अम्बालाल,प्रकाश,छगनलाल,राधेश्याम धाकड़ आदि उपस्थित रहे ।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर