Explore

Search

October 1, 2026 11:43 pm

प्रशासन

चित्तौड़गढ़ के 22 वार्डों में ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ठोकेगी ताल

चित्तौड़गढ़, माय सर्कल न्यूज। नगर निकाय चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। वार्डों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी असदुद्दीन ओवैसी नीत एआईएमआईएम ने भी चुनाव मैदान में उतरने का बड़ा ऐलान कर दिया है। पार्टी चित्तौड़गढ़ नगर निकाय क्षेत्र के 22 वार्डों पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। चित्तौड़गढ़ जिले की दो नगर परिषद और 5 नगर पालिकाओं के वार्डों के आरक्षण का निर्णय लॉटरी के जरिए स्पष्ट हो चुका है, जिसके बाद वार्डवार प्रत्याशियों की स्थिति साफ होने लगी है। इसी बीच एआईएमआईएम ने स्थानीय निकाय चुनाव के जरिए जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने की रणनीति बनाई है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष अजहर नागौरी

पार्टी के जिलाध्यक्ष अजहर नागौरी ने चयनित 22 वार्डों से कार्यकर्ताओं और इच्छुक उम्मीदवारों से दावेदारी के लिए नाम मांगे हैं। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, प्राप्त आवेदनों पर विचार-विमर्श के बाद जल्द ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। इस संबंध में जानकारी पार्टी के जिला महासचिव एडवोकेट आरिफ मोहम्मद मेव ने दी है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर