Explore

Search

May 31, 2026 8:03 am

कुंवारिया सहकारी समिति पर यूरिया का खाद लेने के लिए लगी किसानों की होड़,पुलिस की मौजूदगी में वितरण किये यूरिया खाद के कट्टे।

राजसमंद। जिले के कुंवारिया शहर व आसपास गांवो के किसानों के लिए  यूरिया खाद की काफी कमी बनी हुई है इसको लेकर किसान इधर-उधर भटक रहे हैं कल शाम को समिति में बड़ी ट्रक से 670 यूरिया खाद के कट्ठे उतारे गये थे। सूचना पर आज प्रातः 7 बजे से ल सरकारी समिति के बाहर किसानों की खासी भीड़ रही, ऐसे में समिति के कर्मचारियों ने यूरिया खाद वितरण करने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस भी किसानों को समझाईश करती हुई नजर आई पुलिस की मौजूदगी में कुंवारिया सहकारी समिति पर यूरिया खाद के कट्टे वितरण किए गए हैं।

कुंवारिया सहकारी समिति पर किसानों को यूरिया का खाद वितरण किया।

बताया कि 2 घण्टे में तीन सौ किसान कट्टे लेकर गए किसानों ने बताया कि उन्होंने खाद लेने के लिए करीब 6 घंटे तक लाइन में  इंतजार करना पड़ा कट्टा वितरण के दौरान सहकारी समिति के अध्यक्ष विजय प्रकाश सनाढय,कृषि पर्यवेक्षक माया साहू, व्यवस्थापक मांगीलाल भील ,सुरेश चंद्र भील,मुंशी हमीद गुड्डू खान आदि ने अपनी सेवाएं।

सूचना पर बड़ी संख्या में किसानों की होड़लगी रही और पुलिस की मौजूदगी में बारी बारी से किसानों को आधार कार्ड पर एक एक कट्टा अवेलेबल करवाया गया है। समिति के प्रतिनिधि में बताया कि क्षेत्र के किसानों के लिए इन दोनों यूरिया खाद की काफी किल्लत है और हमारे द्वारा 600 यूरिया खाद की और डिमांड रखी गई है ताकि किसानों को कोई समस्या नहीं हो यूरिया खाद के कटे खरीदने के लिए किसानों की काफी भीड़ रही।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर