Explore

Search

March 13, 2026 8:55 am

भाजपा की तिरंगा यात्रा 13 को, तैयारी को लेकर सुभाष मण्डल की बैठक आयोजित

भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व जिले निद्रेश पर भाजपा सुभाष मंडल अध्यक्ष ऋतुशेखर शर्मा के नेतृत्व में 13 अगस्त को वाहन तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। मंडल अध्यक्ष ऋतुशेखर शर्मा ने बताया कि इस यात्रा की तैयारी को लेकर एक बैठक प्रमुख कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों के साथ ली जिसमे कार्यक्रम की संरचना की गई। जिला नेतृत्व से इस कार्यक्रम के सयोंजक जगदीश गुजर पार्षद, सहसयोजक रोहित सेन व दिनेश माली को नियुक्त किया गया। यात्रा 13 अगस्त को दोपहर 3.15 पर मोदी ग्राउंड से प्रारंभ होगी जो मुख्य मार्गाे से होती हुई चित्रकूट धाम में जायेगी। बैठक में जिला मंत्री सुरेंद्र सिंह मोटरास युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, डॉ. राजसाध वैष्णव, मंडल उपाध्यक्ष पुनीत प्रताप सिंह, अमित मेहता, अनिता आर्य, मंडल मंत्री राहुल सुवालका, दीपक पराशर, रणजीत सिंह, पंकज श्रोत्रिय, केशर सिंह चौधरी, सीपी जोशी, शांति लाल डाड़ सहित कई पार्षद एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर