Explore

Search

March 10, 2026 12:35 pm

हर घर तिरंगा अभियान : देशभक्ति की उमंग के साथ निकली तिरंगा यात्रा

चित्तौड़गढ़। आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। तिरंगे की शान, देशभक्ति के गीतों और उत्साहपूर्ण नारों के साथ शहर की सड़कों पर यह यात्रा एक अनूठा देशभक्ति संदेश बनकर गूंजी। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने यात्रा का नेतृत्व करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा हर बार जन-जन में देशप्रेम और एकता की भावना का संचार करती है। उन्होंने बताया कि इस रैली में सभी राजकीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, राजकीय कर्मचारी, पुलिस प्रशासन, आमजन और व्यापार मंडल के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इसे सफल बनाया।

जिला कलक्टर ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत आज से लेकर 15 अगस्त तक जिले के प्रत्येक नागरिक अपने घरों पर ससम्मान तिरंगा फहराएं और ध्वज संहिता का पालन करें। उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक , अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारीराकेश पुरोहित, नगर परिषद, पुलिस प्रशासन और सभी सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि जिले के सभी उपखंड मुख्यालयों पर भी इसी प्रकार की रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही देशभक्ति संध्या का भी आयोजन होगा, जिसमें देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
जिला कलक्टर ने नागरिकों से अपील की कि तिरंगे के साथ एक सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर निर्धारित हैशटैग के साथ साझा करें ताकि इस अभियान का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस पहल में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की मदद से युवाओं को जोड़ा जा रहा है। उत्कृष्ट सेल्फी लेने वालों को जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

तिरंगा यात्रा मेजर नटवर सिंह शक्तावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर शास्त्री नगर चौराहा, कलक्ट्रेट, गंभीरी पुल, सुभाष चौक होते हुए गोल प्याऊ पर संपन्न हुई।

रैली का संचालन अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित ने किया। इस अवसर पर जिला प्रमुख गब्बर सिंह, प्रधान, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, प्रशिक्षु आईएएस, समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, रतन लाल गाडरी, रघु शर्मा, कमलेश पुरोहित, मनोज पारीक, नंदकिशोर लोहार, गौरव त्यागी, अनिल सिसोदिया,देवेन्द्र कंवर, हर्षवर्धन सिंह रूद, सैनिक स्कूल,आर्य गुरुकुल के बटुक, पुलिस, स्काउट और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर