Explore

Search

March 8, 2026 8:04 am

जलझूलनी एकादशी : श्री साँवलिया जी मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा, बड़ी संख्या में पहुंचे भक्त

चित्तौड़गढ़। आज जलझूलनी एकादशी का पर्व मनाया जा रहा हैं। आज ठाकुरजी जल विहार कराएंगे। जलझूलनी के अवसर पर कई धार्मिक आयोजन होंगे। सुप्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री साँवलियाजी मंडफिया में आज कई विशेष आयोजन होंगे। दोपहर 12 बजे मन्दिर परिसर से शोभायात्रा का आयोजन शुरू होगा। श्री सांवलिया सेठ के मंदिर से भगवान के बाल स्वरूप को चांदी के रथ पर विराजमान करके जल विहार के ले जाएंगे। इस दौरान 450 किलो चांदी से निर्मित रथ में ठाकुरजी को विराजमान करेंगे और भक्त रथ को अपने हाथों से खींचेंगे। शोभायात्रा में 30 क्विंटल चांदी और 30 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियों की जगह-जगह पुष्प वर्षा होगी। शोभायात्रा यात्रा में हाथी-घोड़े और ऊंट समेत कई तरह की झांकियां भी शामिल होगी। इस दौरान चांदी के रथ के आसपास इत्र की वर्षा होती रहेगी। दोपहर 12 बजे शुरू होंगे वाली यह शोभायात्रा मंडफिया नगर के विभिन्न इलाकों से होती हुई साँवलिया सरोवर पहुंचेंगी जहां ठाकुरजी को जल में झुलाया जाएगा और विशेष आरती होगी। रात 8 बजे मन्दिर परिसर में वापस शोभायात्रा के आने पर भव्य आतिशबाजी की जाएंगी। रात को विभिन्न स्टेज पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मेले के अवसर पर मन्दिर में विशेष फूल सज्जा की गई हैं। इस दौरान वाहनों के लिए अलग-अलग जगहों पर पार्किंग सुविधा रहेगी। मन्दिर मण्डल प्रशासन की ओर से पुलिस के अलावा अतिरिक्त सिक्युरिटी गार्ड भी लगाएं गए हैं। आईए हम आपको दिखाते हैं चांदी का वह रथ जो 450 किलो चांदी से बना हुआ हैं जिससे भक्त अपने हाथों से खींचेंगे और ठाकुर जी को सरोवर तक ले जाएंगे जहां उनका जल विहार करवाएंगे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर