Explore

Search

September 27, 2026 1:37 pm

भारी बारिश से चौपट हुई फसलें, किसानों ने सौंपा ज्ञापन

बेगूं। क्षेत्र में लगातार हुई भारी बारिश और खेतों में जलभराव से किसानों की खरीफ की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। मक्का, मूंगफली, सोयाबीन सहित अन्य फसलें खेतों में ही सड़ने लगी हैं। हालात यह हैं कि गांव-गांव में किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर गुरुवार को क्षेत्र के किसानों ने नया बस स्टैंड पर एकत्र होकर भारतीय किसान संघ बेगूं के नेतृत्व में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। किसानों ने ज्ञापन में बताया कि इस वर्ष की सभी फसलें बरबाद हो चुकी हैं, ऐसे में सरकार से फसल खराबे का उचित मुआवज़ा दिलाया जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही प्रशासन सर्वे कर राहत कार्य शुरू नहीं करता तो किसानों को आंदोलन का सहारा लेना पड़ेगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष भूरालाल धाकड़, तहसील अध्यक्ष घिसालाल, मंत्री बाबूलाल सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर