Explore

Search

August 28, 2026 8:39 pm

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

छात्रावासों का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, वार्डनों पर गिरी गाज

बेगूं। बेगूं उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया ने गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न छात्रावासों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय चेची, देवनारायण छात्रावास (बालक) काटुन्दा, आश्रम छात्रावास (बालिका) काटुन्दा तथा आश्रम छात्रावास (बालक) तेजपुर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बच्चों से भोजन, रहन-सहन और साफ सफाई की स्थिति की जानकारी ली । छात्रावास परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। भोजन सामग्री की जांच में अवधि पार सामग्री पाई गई, जिस पर उसे तुरंत हटाने और उपयोग नहीं करने के आदेश दिए। इस दौरान वार्डन मौके पर अनुपस्थित पाए गए, जिस पर एसडीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किए। एसडीएम द्वारा ग्राम पंचायत रामपुरिया में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का निरीक्षण किया गया। प्राप्त परिवादो का मौके पर ही निस्तारित किये जाने के निर्देश प्रदान किये।
ग्राम पंचायत गोविन्दपुरा, चेची, रामपुरिया, धामंचा के बहाव क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली पुलिया का मौका निरीक्षण किया गया तथा उपस्थित कार्मिको को अत्यधिक बहाव होने पर सतर्क रहकर आमजन की सुरक्षा का ध्यान रखे जाने के निर्देश दिये।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर