Explore

Search

May 10, 2026 11:06 am

प्रशासन

कोयला गांव के तालाब की पाल में रिसाव, जिला कलक्टर पहुंचे मौके पर

राजसमंद। गढ़बोर तहसील क्षेत्र की सेवन्त्री पंचायत के कोयला गांव स्थित तालाब की दीवार में रिसाव होने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार तोलाराम ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी तो जिला कलेक्टर अरुण कुमार हंसीजा भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय सरपंच और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने हालात का जायज लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सरपंच करण राजपुरोहित ने बताया कि अगर कोयला तालाब के पानी में रिसाव होता है तो डूब क्षेत्र में आने वाले चार राजस्व गांव इसकी चपेट में आ सकते हैं। फिलहाल मौके पर जेसीबी व अन्य संसाधनों की मदद से पानी को रोकने के प्रयास जारी है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर