Explore

Search

March 19, 2026 11:06 am

रजिस्ट्रार के नोटिस को बताया दुर्भावनापूर्ण, डेयरी चैयरमैन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की

चित्तौड़गढ़। पिछले दिनों रजिस्ट्रार सहकारी समितियां द्वारा संचालक मण्डल चित्तौडगढ़ प्रतापगढ़ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड़ चित्तौड़गढ़ को एक नोटिस जारी करने के मामले में डेयरी चेयरमैन बद्री लाल जाट जगपुरा ने निशाना साधते हुए जारी किए नोटिस को दुर्भावनापूर्ण बताया हैं। चैयरमैन बद्री जाट जगपुरा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वह जरूरी काम से विदेश में हैं। इसी का फायदा उठाते हुए रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जयपुर ने दुर्भावनापूर्ण से गत 27 अगस्त को संचालक मण्डल चित्तौडगढ़-प्रतापगढ़ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड़ चित्तौड़गढ़ को एक नोटिस किया। डेयरी चैयरमैन ने बताया कि रजिस्ट्रार द्वारा नोटिस की जानकारी सोशल मिडिया के माध्यम से प्राप्त हुई। जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि इस नोटिस में यह वर्णित किया गया कि प्रकरण में सुनवाई अर्चना सिंह, रजिस्ट्रार, सहकारी समितियाँ राजस्थान, कार्यालय रजिस्ट्रार, सहकारी समितियाँ राजस्थान जयपुर द्वारा 12 सितम्बर 2025 को उनके समक्ष अपराह्न 12.30 पर की जायेगी। प्रार्थी आवश्यक कार्यो से विदेश गया हुआ है, इस कारण से वह प्रकरण में मजबूरीवश व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नही होने के कारण उसने अपने अधिवक्ता एवं अधिकृत प्रतिनिधी भंवर लाल अहीर, रविन्द्रपाल सिंह, रत्नेश यादव, शंकर वर्मा को प्रकरण में सुनवाई हेतु अधिकृत किया गया। प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रार्थी के अधिवक्ता एवं अधिकृत प्रतिनिधी भंवर लाल अहीर एवं रविन्द्र पाल सिंह आज 12 सितम्बर को दोपहर 12.30 पी.एम. पर कार्यालय, रजिस्ट्रार, सहकारी समितियाँ, राजस्थान, तृतीय तल, नेहरू सहकार भवन जयपुर में उपस्थित होकर प्रकरण के सम्बन्ध में जानकारी चाही तो वहाँ पर उपस्थित कर्मचारियों ने कहा कि अर्चना सिंह का 2024 में ही स्थानान्तरण हो गया था और उन्होंने पहले तो गोलमाल जवाब तत्पश्चात बताया कि आपकी पत्रावली को मंत्री महोदय गौतम कुमार दक के कहने पर सचिवालय में मंगवाई है, आप वहाँ पर जाकर पता करे। तत्पश्चात प्रार्थी के अधिवक्ता एवं अधिकृत प्रतिनिधी भंवर लाल अहीर एवं रविन्द्रपाल सिंह 12 अगस्त 2025 को मंजू राजपाल प्रमुख शासन सचिव, सहकारिता विभाग, सचिवालय जयपुर के समक्ष उपस्थित होकर प्रार्थी की ओर से अण्डरटेकिंग एवं प्रार्थना प्रस्तुत किये गये एवं प्रकरण की वास्तविक स्थिति के सम्बन्ध में अवगत करवाया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मंत्री ने प्रकरण की पत्रावली स्वयं के विभाग के पास ट्रांसफर करवा ली गई। प्रकरण में
अनुचित हस्तक्षेप एवं दबाव बनाया जा रहा है। प्रकरण में प्रार्थी के अधिवक्ता को आगामी सुनवाई हेतु नही बताया गया। प्रार्थी के संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है जो प्रार्थी का राजनैतिक प्रतिद्वंदी है उसी के द्वारा सुनवाई की जा रही है, जहाँ से प्रार्थी को न्याय ही उम्मीद नही है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रार्थी के खिलाफ षड़यन्त्र रचकर प्रकरण में किस प्रकार से राजनैतिक खेल खेला जा रहा है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर