Explore

Search

August 26, 2026 4:41 pm

कन्टेनर ने बाईक को मारी टक्कर, दो सौ मीटर तक घसीटा, नीचे दबने से मौत

चित्तौड़गढ़। उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्स लेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर बानसेन गांव के पास एक कन्टेनर ने बाईक को टक्कर मारने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर के बाद बाईक कन्टेनर के नीचे आ गई।
बाईक सवार भादसोड़ा से चित्तौड़गढ़ की ओर आ रहे थे। ट्रक कंटेनर उदयपुर से चित्तौड़गढ़ की ओर आ रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्ती बाइक को कंटेनर 200 मीटर से घसीट हुए ले गया जिससे एक की तो मौके पर लाश क्षत विक्षत हो गई जबकि दूसरा कंटेनर के पीछे दब गया। मौके पर भदेसर थाना पुलिस व एनएचआई की टीम पहुंची। बानसेन कस्बे की सरपंच कन्हैया दास, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अशोक लड्ढा समेत कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वह परिजनों को सूचना दी। जानकारी के।अनुसार बाइक सवार दोनों चित्तौड़गढ़ के हैं। इसमें एक नाम अक्षय सोनी व दूसरे युवक का नाम कपील मेनारिया हैं। शव को नजदीकी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर