Explore

Search

March 3, 2026 11:19 pm

पूर्व जिलाध्यक्ष इम्तियाज ने की गरीब विधवा की मदद, समाज कल्याण विभाग से हाथों हाथ दिलाई व्हील चेयर

चित्तौड़गढ़ बेगूं तहसील के राजगढ़ एवं हाल बस्सी निवासी एक गरीब, विधवा फरीदा बानु पठान की विपरीत पारिवारिक परिस्थितियों व परिवार की माली हालत सहित जिंदा लाश की तरह हो गये बच्चों की स्थितियों को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार ने जिला कलेक्टर से उसकी आर्थिक सहायता, विधवा पेंशन, व्हील चेयर सहित पालनहार आदि योजनाओं में अधिकाधिक लाभ दिलाने की गुहार लगाई जिस पर जिला कलेक्टर द्वारा आवश्यक पूर्तियाँ कराते हुए थोड़ी बहुत सहायता हाथों हाथ दिलाई और अन्य सहायताओं के लिए दिशा निर्देश जारी किये।

पूर्व जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार ने बताया कि फरीदा बानू के पति मोहम्मद शेर खान की भी हाल ही में कैंसर बीमारी से मृत्यु हो गई। जिससे फरीदा बानू की पारिवारिक स्थिति लड़खड़ा गई। घर में एक चार साल व दूसरा छः साल के बच्चे है जो भी पूर्ण रूप से शारीरिक विकलांग होने से हिलडूल भी नहीं सकते, केवल रोटी खाते है और सोते हैं, केवल एक जिंदा लाश की तरह जी रहे हैं। विकलांग बच्चों का भरण पोषण नहीं कर पा रही थी। भूखे मरने की नौबत आ गई। ऐसी स्थिति को देखते हुए सरकारी सहायता कराने को लेकर मंगलवार को जिला कलेक्टर से विभिन्न सरकारी सहायता की अपील की जिस पर जिला कलेक्टर द्वारा सम्पूर्ण परिस्थिति को देखते हुए हाथों हाथ व्हील चेयर का फार्म पूर्ण करा कर समाज कल्याण विभाग में भेजा जहाँ विकास आमेरिया व नन्दलाल द्वारा अन्य पूर्तियाँ पूर्ण करते हुए एक व्हील चेयर भेंट की। तुरंत मिली सहायता से एक गरीब माँ के चेहरे पर कुछ सकून महसूस हुआ और थोड़ी रौनक आई। वहीं परिवार की आर्थिक सहायता, विधवा पेंशन के लिए भी आवश्यक पूर्तियाँ कराने के निर्देश दिये, जिसके पश्चात् शीघ्र ही अन्य सहायता भी उपलब्ध हो जायेगी। इस दौरान मोहम्मद इमरान, मोहम्मद हुसैन, बरकत हुसैन, पंकज, नवाब खान, तनवीर खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर