Explore

Search

June 25, 2026 7:39 pm

मोतीपुरा में दशहरा मेले की तैयारियां, 51 फीट का बनेगा रावण का पुतला

मोतीपुरा। मोतीपुरा में दशहरा मेले की तैयारियां चल रही हैं। बजरंग युवक मंडल के तत्वावधान में रावण दहन के बाद भजन संध्या होगी। जिसमें स्थानीय भजन मंडलियां प्रस्तुतियां देंगी। इस बार रावण का 36 फीट ऊंचा पुतला बनाया जाएगा। नारायण अहीर, मुकेश बैरवा, सुरेश गुर्जर, दिनेश बैरवा एवं भेरू पारसोली रावल का पुतला बना रहे हैं। समिति का कहना है कि गत साल की तरह इस बार भी भीड़ की संभावना से तैयारियां की जा रही हैं। मुकेश कुमार बैरवा ने बताया कि पुतले को ओर आकर्षक रूप देने की कोशिश की जा रही है। रावण दहन के बाद देर रात तक भजन संध्या चलेगी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर