Explore

Search

February 6, 2026 11:10 am

बाल विवाह निषेध कार्यक्रम का आयोजन

चित्तौड़गढ़। भगवती महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय बस्सी चित्तौडगढ में बाल विवाह निषेध कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें संस्थान सचिव श्रीमती भगवती देवी शर्मा, संस्थान अध्यक्ष रामगोपाल ओझा उपस्थित रहे। संस्थान सचिव श्रीमती भगवती देवी ने बाल विवाह को समाज की एक कुरीति बताते हुए इसके सम्बन्ध में सामाजिक जागरूकता लाने पर बल दिया तथा संस्थान अध्यक्ष रामगोपाल ओझा ने बाल विवाह को समाज में एक जघ्यनं अपराध की संज्ञा दी तथा बालिकाओं को शिक्षा के माध्यम से न केवल बाल विवाह से लडने का संदेश दिया अपितु समाज में फेल रही जेण्डर असमानता व्याप्त बुराई को भी दुर करनें को संदेश दिया। संस्थान अध्यक्ष ने बी.एड. व डी.एल.एड छात्राध्यापिकाओं को बाल विवाह प्रतिषेध के लिए शपथ दिलाई । कार्यक्रम में बी.एड तथा डी.एल.एड की छात्रध्यापिकाओं ने अपने विचार रखे तथा बाल विवाह निषेध से सम्बन्धित नाटक का भी मंचन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विनोद व्यास, दीपक आमेटा, दिनेश शर्मा, संदीप कुमार टेलर, कमलेश सुखवाल, विमला प्रजापत, शहनाज बानु, व सत्यनारायण शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन छात्राध्यापिका स्नेहा टेलर व ज्योति नायक ने किया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर