Explore

Search

May 2, 2026 8:51 pm

डोटासरा बोले- दिवाली से पहले पर्ची बदल जाएगी, गृहमंत्री आ रहे हैं, कुछ बड़ा बदलाव…’

कांग्रेस कार्यालय जयपुर में आरटीआई कानून को लागू हुए 20 साल पूरे होने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र सरकार पर सूचना का अधिकार (RTI) कानून को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 12 नवंबर 2005 को यूपीए सरकार के शासनकाल में आरटीआई कानून बनाया गया था, जिससे हर नागरिक को सूचना का अधिकार मिला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने बताया कि यूपीए के 10 साल के कार्यकाल में कई अहम कानून बनाए गए, जिनमें मनरेगा, शिक्षा का अधिकार, भूमि अधिग्रहण कानून और खाद्य सुरक्षा गारंटी अधिनियम शामिल हैं। इन कानूनों ने आम आदमी के अधिकारों को मजबूत किया है। इस दौरान सतीश पूनिया के पुस्तक विमोचन कार्यक्रम पर टीकाराम जूली ने कहा कि मैं उनके पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में गया था। वहां विपक्ष के नेता के तौर पर मैं गया था, लेकिन वहां मंच पर तो मुझे ये देखने को मिला कि आधे मंच का मुझे समर्थन है। वहां तो अलग ही सांप सीढ़ी का खेल चल रहा था। ये तो निजी कार्यक्रम था वरना आपको बहुत कुछ मिल जाता। अमित शाह के दौरे पर डोटासरा बोले वहां पर तो ये बात चल रही थी कि ये उसको निगल गया। ये उसको निगल गया तो एक अलग ही खेल चल रहा है। वहीं डोटासरा ने अमित शाह के राजस्थान दौरे के संदर्भ में कहा कि हम तो कह ही रहे थे कि दिवाली से पहले पर्ची बदल जाएगी। गृह मंत्री जी आ रहे हैं, हो सकता है बड़ा बदलाव हो जाए।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर