Explore

Search

June 25, 2026 1:55 pm

24 हजार से ज्यादा का बिजली बिल भरने वालों को देंगे नोटिस, 3 लाख बुजुर्ग लोगों की रोकी पेंशन

जयपुर। राजस्थान में सरकार ने तीन लाख से ज्यादा लोगों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन Pension का भुगतान रोक दिया है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने 24 हजार से ज्यादा सालाना बिजली बिल भरने वाले 3 लाख 2000 पेंशन लाभार्थियों को नोटिस जारी कर उनकी आय की गहराई से जांच करवाने के आदेश दिए हैं। जांच पूरी होने तक पेंशन का भुगतान रोक दिया है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के प्रमुख सचिव आशीष मोदी ने सभी कलेक्टरों को चिट्ठी लिखी है। इसमें 24 हजार से ज्यादा का सालाना बिजली बिल भरने वाले पेंशनर्स की आय की नए सिरे से जांच करने और तब तक पेंशन रोकने के आदेश दिए हैं। अब इन पेंशनर्स को नोटिस जारी करने की तैयारी है। अब संबंधित सामाजिक सुरक्षा पेंशन मंजूर करने वाले अधिकारी के स्तर से पेंशन लाभार्थियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। उनकी पेंशन के लिए आय पात्रता की गहराई से जांच की जाएगी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर