डूंगला, राजेन्द्र मोगरा। क्षेत्र के चिकारड़ा गांव से हैं जहां चिकारड़ा-करौली से सोमावास जाने वाले रास्ते पर झूलते तार तथा पेड़ों से लटकती केबल के चलते मक्का की कड़प से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में आग लगी गई। सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने बताया कि खेत से 11केवी बजली लाइन निकल रही हैं जिस पर विद्युत विभाग द्वारा आधे रास्ते पर पोल लगाए हुए हैं तथा आधे रास्ते पर बीजली केबल पेड़ों के सहारे लटकती हुई गुजर रही है। केबल में जगह-जगह कट लगे हुए होने से वहां से गुजर रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली भरी मक्का की कडप में आग लग गई। यह ट्रेक्टर कड़प को लेकर गौ शाला में जा रहा था। इसी दौरान तारों केबल से टकराने पर कड़प धु-धु कर कर जलने लगी आसपास के खेतों के ग्रामीणों द्वारा इसकी जानकारी लगने पर मौके पर दौड़ पड़े। ट्रैक्टर चालक को आग के बारे में जानकारी दी तथा ग्रामीणों की सहायता से आग पर पानी छिड़कते हुए काबू पाने का प्रयास किया गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेक्टर की ट्रॉली में भरी मक्का की कडप को खाली कर दिया। गनी मत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ लेकिन पास के खेत में ढाई बीघा की सूखी कड़प के साथ सुखी लकड़ियां जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों ने दौड़ भाग करके पानी डालकर आग बुझाई। ग्रामीणों का कहना है कि अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की लापरवाही के चलते केबल भी पेड़ों पर लटक रही है और केबल में जगह-जगह कट लगे हुए हैं। करौली के वाशिन्दों ने शीघ्र केबल बदलने की मांग के साथ यथास्थान पोल लगाने के लिए भी मांग की।
इधर विभाग के बड़ीसादड़ी सहायक अभियंता अजय सिंह का कहना हें कि केबल से कभी आग नही लगती आग लगने का क्या कारण रहा जेएन से कहकर दिखवाएंगे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़