





जैसलमेर। गत मंगलवार को जैसलमेर के पास हुए भीषण बस ट्रावेल्स अग्निकांड में झुलसे एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। जोधपुर के अस्पताल में ईलाज के दौरान व्यक्ति ने शनिवार को दम तोड़ दिया है। इस बस अग्निकांड हादसे में अब तक 23 लोगों की जान जा चुकी है। जानकारी के अनुसार जिस बस में भीषण आग लगी थी उसमें कुल 57 यात्री सवार थे और वह जोधपुर जा रही थी। इस दर्दनाक हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री झुलस गए थे, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जैसलमेर से जोधपुर जा रही बस में अचानक आग लगने से 57 यात्रियों में 19 यात्री अंदर ही जिंदा जल गए थे, जबकि 16 घायल जोधपुर पहुंचे थे। इनमें से एक रास्ते में, दूसरा इलाज के दौरान और तीसरा अगले दिन सुबह दम तोड़ दिया। इस तरह से बस के अंदर 19 यात्रियों के जिंदा जलने के बाद एक-एक करके 4 और यात्रियों ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार (18 अक्टूबर) को पोकरण निवासी महिपाल सिंह की मौत हो गई है। अब कुल मिलाकर जैसलमेर बस अग्निकांड मृतकों की संख्या 23 पहुंच गई। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है, वे 70 प्रतिशत तक झुलसे हैं। हादसे में राजस्थान सरकार ने पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुर्घटना में जान गंवाने वालों के आश्रितों और घायलों के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से 10 लाख रुपये से लेकर 25 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद को मंजूरी दी. इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए PMNRF (प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष) से पीड़ितों को मुआवज़े का ऐलान कर चुके हैं।


Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़