Explore

Search

April 30, 2026 11:16 pm

28 साल से फरार स्थाई वारण्टी गिरफ्तार


चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थानां पुलिस ने लड़ाई झगड़े के मामले में 28 साल से फरार स्थाई वारण्टी एमपी के उज्जैन निवासी जाकिर हुसैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेन्ज उदयपुर द्वारा चलाये गये विशेष अभियान आपरेशन सुदर्शन चक्र में जिले के वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु दिशा निर्देश प्रदान किये गये। जिस पर एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा के निर्देश पर एएसआई सूरज कुमार, कांस्टेबल वीरेंद्र, राकेश व सुमित द्वारा रविवार को न्यायालय जे.एम. कोर्ट निम्बाहेडा में वांछित आरोपी 60 वर्षीय जाकिर पुत्र जुदा हुसैन बोहरा निवासी जुना सिमरिया पत्ती बाजार थाना जीवाजी गंज जिला उज्जैन को गिरफतार किया गया है। उक्त अभियुक्त लड़ाई झगड़े के मामले में पिछले 28 साल से फरार चल रहा था।

    डेस्क/माय सर्कल न्यूज
    Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

    निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

    Leave a Comment

    Advertisement
    लाइव क्रिकेट स्कोर