Explore

Search

March 7, 2026 8:50 pm

श्री सांवलियाजी मन्दिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपावली महोत्सव

चित्तौड़गढ़। सुप्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री सांवलियाजी मंदिर में मंगलवार को दीपावली पर्व मनाया गया। इसके तहत पहले मंदिर कार्यालय में खातों की पूजन हुई। बाद में मंदिर परिसर में स्थापित भंडार की पूजा की गई। पूजा के बाद मंदिर के सुरक्षा गार्ड्स की ओर से सम्मान में फायर किए। चित्तौड़गढ़ जिले में सोमवार एवं मंगलवार दोनों ही दिन दीपोत्सव पर्व मनाया जा रहा है। इसमें श्री सांवलियाजी मंदिर में दीपावली का पर्व मंगलवार को मनाने का निर्णय हुआ था। दीपावली की पूजन को लेकर मंदिर प्रशासन के अलावा मंदिर बोर्ड के पदाधिकारी भी मंदिर परिसर में पहुंचे जहां पूजन का कार्यक्रम हुआ। पंडित ने विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई।

दीपावली के पर्व को लेकर श्री सांवलियाजी मंदिर में विशेष सजावट भी देखने को मिली है। श्री सांवलिया मंदिर प्रशासन की ओर से मंदिर के कॉरिडोर और भीतर भी आकर्षक सजावट की गई। आर्टिफिशियल फूलों से श्री सांवलियाजी मन्दिर परिसर में सजावट की गई। अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं श्री सांवलिया मंदिर मंडल की मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रभा गौतम ने बताया कि मंदिर में मंगलवार को दीपोत्सव का पर्व मनाया गया। इसके लिए पहले मंदिर कार्यालय में भगवान लक्ष्मी और गणेश के साथ ही बही खातों का विधि विधान से पूजन हुआ। बाद में बोर्ड पदाधिकारी के साथ ही मंदिर मंडल के कर्मचारी मंदिर पहुंचे। यहां स्थापित दोनों ही भंडार की पूजा की गई। मंदिर के पुजारियों को तिलक लगा कर शुभकामनाएँ दी। श्रीसांवलिया मंदिर मंडल के सभी वाहनों की पूजा भी मंदिर के वीआईपी गेट के यहां पर की गई। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने शस्त्र पूजन किया। इसके बाद वर्षों की परंपरा के अनुसार खुशी में फायर किया जाता है, इसी के तहत पहले सुरक्षा गार्ड्स ने फायर किए। बाद में मंदिर बोर्ड के अध्यक्ष आदि ने बंदूक से फायर किया और खुशी जताई।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर