Explore

Search

March 7, 2026 8:51 pm

मुस्लिम महासभा की जिला कार्यकारिणी घोषित

चित्तौड़गढ़ मुस्लिम महासभा प्रमुख फरहीन शेख, प्रदेश कार्यकारी समिति अध्यक्ष अल्ताफ खान, प्रदेश महासचिव आरीफ अली एडवोकेट के निर्देशानुसार चित्तौड़गढ़ मुस्लिम महासभा की जिला कार्यकारिणी घोषित की।
जिलाध्यक्ष आबिद खान ने बताया कि जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष रशीद मोहम्मद उर्फ कालू, जिला महा सचिव जफर खान, सचिव मोहम्मद युनुस खान उर्फ संजू, सह सचिव हुसैन मीर खान, कोषाध्यक्ष मोहम्मद इरफान शेख, संगठन मंत्री मोहम्मद इफ्तिखार छीपा, शब्बीर हुसैन, अमजद खान मेवाफरोश, मोहम्मद सिद्धिक शेख, मोहम्मद अशफ़ाक छीपा को मनोनीत किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश कार्यकारणी की ओर से नियुक्ति पत्र देकर माला पहना कर इस्तकबाल किया गया।
इस दौरान कपासन मुस्लिम महासभा की ओर से आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। इस सामूहिक विवाह सम्मेलन के रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा कर 29 अक्टूबर की गई।
इस दौरान मुस्लिम महा सभा के प्रदेश कार्य समिति अध्यक्ष अल्ताफ खान, प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल अजीज, प्रदेश महा सचिव आरिफ अली एडवोकेट, प्रदेश सचिव सलीम खान, उदयपुर जिलाध्यक्ष रमजान अली, जिला सचिव मुख्तियार शाह, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मोहम्मद यासीन खान, चित्तौड़ गढ़ जिलाध्यक्ष आबिद खान ने विचार व्यक्त किए जिला कार्यकारिणी को मुबारक बाद दी। जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने मुस्लिम महासभा संगठन को मजबूती प्रदान करने, ज्यादा से ज्यादा मेंबर्स जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाने की बात कही।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर