Explore

Search

May 2, 2026 2:02 am

पुठवाड़िया अलख वेद गुरुकुल में बृज बिहारी सरकार महाराज का स्वागत

राशमी। पुठवाड़िया स्थित अलख वेद गुरुकुल में शनिवार को बृज बिहारी सरकार अनिकेत कृष्ण महाराज का आगमन हुआ। इस दौरान गुरुकुल स्वामी डॉ गौ हितेश शर्मा की अगुवाई में अभिनंदन किया गया। इस दौरान अनिकेत कृष्ण महाराज ने राशमी में झाड़ेश्वर महादेव के दर्शन करने के बाद उदयपुर जिले के सनवाड़ कस्बे में दिव्य दरबार लगाने के लिए प्रस्थान किया। इससे पूर्व अलख वेद गुरुकुल के स्वामी डॉ गौ हितेश शर्मा की अगुवाई में आचार्यों एवं बटुकों ने मंत्रोचार द्वारा बृज बिहारी सरकार अनिकेत कृष्ण जी महाराज का स्वागत किया गया। गुरुकुल में संचालित गौशाला एवं गुरुकुल का अनिकेत कृष्ण महाराज ने अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि पूज्य बृज बिहारी सरकार अनिकेत कृष्ण महाराज मां नर्मदा की पावन गोद में स्थित जबलपुर (मध्य प्रदेश) की भूमि पर पूज्य महाराज ने बाल्यकाल से ही ईश्वर भक्ति, गौसेवा और मानव सेवा को अपना जीवन धर्म बना लिया। बचपन से ही आपमें श्रीकृष्ण के प्रति गहरी श्रद्धा और भक्ति का भाव था। भजन, कथा, और सत्संग का वातावरण आपको सदैव आकर्षित करता रहा। किशोरावस्था में ही आपने सांसारिक मोह को त्यागकर ईश्वर साधना, गोसेवा और राष्ट्रसेवा को अपना उद्देश्य बना लिया। हनुमानजी की दिव्य कृपा से पूज्य बृज बिहारी सरकार द्वारा लगाए जाने वाले दिव्य महादरबार आज संपूर्ण भारत में प्रसिद्ध हैं। इन दरबारों में भक्तों की मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं, रोग-शोक मिटते हैं और हर हृदय में भक्ति का दीप प्रज्वलित होता है। आपके श्रीमुख से प्रवाहित गोभक्ति, राष्ट्रभक्ति और कृष्ण प्रेम के संदेश समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। इस दौरान गुरुकुल में महाराज ने दरबार लगाकर कहा की संत मिलन प्रभु दर्शन का मार्ग है। संतों की सेवा को जरूरी बताया। ईश्वर को पाने का सबसे सरल मार्ग है भक्ति,विनम्रता और सेवा। गौ सेवा ही राष्ट्रीय सेवा हैं। जहां गौ माता की रक्षा होती हैं वहां धर्म, धन और शांति तीनों का वास होता है।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर