Explore

Search

August 26, 2026 10:44 pm

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गृह संपर्क अभियान शुरू किया

राशमी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राशमी खंड कार्यकारिणी ने पंच परिवर्तन द्वारा समाज जागरण के लिए वृहद गृह संपर्क अभियान के पत्रक और साहित्य वितरण का आगाज सोमवार को किया। कस्बे के लक्ष्मी नारायण मंदिर व झाड़ेश्वर महादेव मंदिर पर पुजारी को पत्रक व साहित्य भेंटकर अभियान का शुभारंभ किया। खंड संघचालक लोकेश  सुवालका ने बताया कि संघ शताब्दी वर्ष के क्रम में चलने वाले इस अभियान में संघ के कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ संक्षिप्त चर्चा में पंच परिवर्तन और संघ यात्रा के विषय रखेंगे। इनमें सामाजिक समरसता, स्व का बोध, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्य के बारे में आग्रह किया जाएगा। प्रत्येक परिवार को एक कर-पत्रक (ब्रॉशर), भारत माता का चित्र और एक स्टीकर निःशुल्क दिया जाएगा। यह 21 दिवसीय अभियान 26 अक्टूबर से 16 नवंबर तक चलेगा। इस अवसर पर विहिप जिला सह मंत्री जानकी लाल लक्षकार,खंड कार्यवाह कैलाश नायक,खंड व्यवस्था प्रमुख रतन अहीर अड़ाना,खंड सेवा प्रमुख जितेंद्र जीनगर,खंड संपर्क प्रमुख सुरेश बुनकर,खंड ग्राम सेवा प्रमुख नारायण अहीर,खंड कुटुंब प्रमुख कैलाश अहीर उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर