राशमी। थाना क्षेत्र के मातृकुंडिया एनीकट पर मंगलवार तड़के एक अल्टो कार पानी में गिर गई। कार चालक, कपड़ा व्यापारी मुकेश जैन ने दरवाजा खोलकर अपनी जान बचाई। यह घटना सुबह करीब 5:30 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, मुकेश जैन अपने गांव पोटला से राशमी आ रहे थे, जहां उनकी कपड़े की दुकान है। दुकान खोलने के लिए वे पोटला से राशमी जा रहे थे। मातृकुंडिया बांध के गेट खुले होने के कारण एनीकट पर पानी का बहाव तेज था। एनीकट पार करते समय कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे पानी में जा गिरी।
कार गिरने के बाद चालक मुकेश जैन ने तुरंत दरवाजा खोलकर अपनी जान बचाई और मदद के लिए शोर मचाया। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बाद में क्रेन और ग्रामीणों की सहायता से पानी में डूबी कार को बाहर निकाला गया।
ग्रामीणों का कहना है कि मातृकुंडिया एनीकट पर इस तरह के हादसे अक्सर होते रहते हैं। बांध के गेट खुले होने से नदी में तेज बहाव रहता है और एनीकट पर बैरिकेडिंग न होने के कारण चालकों को रास्ता ठीक से दिखाई नहीं देता जिससे दुर्घटनाएं होती हैं।
प्रशासन
ग्राम रथ अभियान बना जन-जन तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का सशक्त माध्यम
April 29, 2026
9:27 pm
गाड़ी लौहार में नव प्रवेशी छात्रों का स्वागत व बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित
April 28, 2026
10:14 pm
मातृकुंडिया एनीकट में गिरी कार, चालक ने गेट खोलकर बचाई जान