Explore

Search

August 25, 2026 4:47 am

राशमी में फल वितरण और गौशाला में सेवा कार्य हुए,कपासन विधायक ने सांसद सीपी जोशी का जन्मदिन मनाया

राशमी।कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर के नेतृत्व में भाजपा मंडल ने राशमी कस्बे में सांसद सीपी जोशी का जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए।जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में राशमी के अस्पताल में मरीजों को फल और बिस्किट वितरित किए गए। कार्यक्रम के एक दिन पूर्व गौशाला में स्वच्छता अभियान चलाया गया और गौ माताओं को हरा चारा व गुड़ खिलाया गया।विधायक जीनगर ने इस मौके पर कहा कि जन्मोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि सेवा, स्वच्छता और संगठन भावना का प्रतीक है।इस कार्यक्रम में भाजपा नेता दौलत पोखरना, सुरेश चंद्र सुवालका, जिला उपाध्यक्ष सुशील जीनगर, राशमी मंडल अध्यक्ष सुरेश जाट, पहुंना मंडल अध्यक्ष नारायण लाल अहीर, मंडल महामंत्री लालू राम वैष्णव, गणेश लाल पुर्बिया, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बृजलता सुखवाल, एसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र रेगर, प्रशासक बंसीलाल रेगर, जीएसएस अध्यक्ष सुनील रांका, अखिल जैन, भेरूलाल जीनगर और कुदरत हुसैन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर