Explore

Search

May 10, 2026 4:05 am

प्रशासन

निर्वाचन विभाग का एस आई आर कार्य हुआ प्रारम्भ

गंगरार। गंगरार में निर्वाचन विभाग राजस्थान द्वारा चल रहे विशेष गहन पुनरिक्षण का कार्य प्रारंभ हुआ है जहां पर बूथ स्तर अधिकारी घर घर जाकर मतदाता पहचान चिन्हीकरण का कार्य कर रहे है।जिसमें आज गंगरार क्षेत्र में हो रहे इस कार्य का गंगरार उपखंड अधिकारी पुनीत कुमार गेलड़ा ने निरीक्षण किया और बूथ स्तर अधिकारी के कार्यो की समीक्षा की ओर कार्य क्षेत्र में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही आमजन से मिलकर अपील की की राज्य सरकार के कार्य मे अधिकारियों का सहयोग प्रदान करे। साथ ही तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह राजावत ने निर्वाचन सुपरवाइजर को निर्देशित किया की बीएलओ की सहायता हेतु आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और अतिरिक्त शिक्षक लगाया जाए। वही ड्यूटी लगते समय यह ध्यान रखा जाए कि विद्यालय में किसी प्रकार की शिक्षा में बाधा उत्पन्न न हो।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर