Explore

Search

March 12, 2026 9:46 pm

सवारियों को लेकर टेंपो चालक व उसके साथियों ने कन्डेकर पर किया जानलेवा हमला, मौत 

चित्तौड़गढ़। एक निजी बस कन्डेक्टर और ऑटो चालक के बीच सवारियों को लेकर हुए झगड़े में ऑटो चालक समेत अन्य लोगों ने निजी बस कन्डेक्टर पर जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मामला चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर पुलिस थाना क्षेत्र के होडा चौराहा का हैं। जानकारी के अनुसार निजी बस कन्डेक्टर नाहरगढ़ निवासी जगन्नाथ गुर्जर और भादसोड़ा निवासी ऑटो चालक सत्य नारायण कलाल के बीच होडा चौराहा पर सवारियों को लेकर कहासुनी हुई। इस झगड़े में ऑटो चालक व उसके साथियों ने बस कन्डेक्टर पर जानलेवा हमला कर मौके से फरार हो गए। हमले से बस कन्डेक्टर जगन्नाथ गुर्जर गम्भीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घटना की सूचना भदेसर पुलिस को दी। ग्रामीणों ने गम्भीर घायल बस कन्डेक्टर जगन्नाथ गुर्जर को अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना पर भदेसर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों ने मामले की रिपोर्ट दी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया हैं। इधर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। परिजनों समेत ग्रामीणों ने दोषी आरोपियों को पकड़ने की मांग की हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर