Explore

Search

September 26, 2026 11:11 am

बेगूं में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

बेगूं। कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के सभी वरिष्ठ से कनिष्ठ स्तर तक के अधिकारियों को शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक अनिवार्य पैदल गश्त करने के निर्देश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के समस्त थानाधिकारी, जिला पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपायुक्त, महानिरीक्षक पुलिस तथा पुलिस आयुक्त स्तर तक के सभी अधिकारी अपने अपने इलाकों में पैदल गश्त करेंगे। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि गश्त के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर संवेदनशील स्थानों पर गस्त इसके तहत सोमवार शाम बेगूं कस्बे मे संवेदनशील स्थानों पर पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा आमजन में भरोसा कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस जवान पूरे पुलिस जाप्ते के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त पर रहे। डीएसपी अंजलि सिंह एवं थानाधिकारी शिवलाल मीणा मय जाप्ता फ्लैग मार्च का नेतृत्व करते हुए विभिन्न मार्गों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरे। इस दौरान पुलिस ने लोगों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर