चित्तौड़गढ़। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा विशेष रूप से शीतकालीन अवधि के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष किराये पर संचालित 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित किए गए हैं।
● विस्तारित फेरों का विवरण निम्नानुसार है–
- बांद्रा टर्मिनस – अजमेर साप्ताहिक स्पेशल
• ट्रेन संख्या 09622 बांद्रा टर्मिनस–अजमेर साप्ताहिक स्पेशल 29 दिसम्बर 2025 तक विस्तारित।
• ट्रेन संख्या 09621 अजमेर–बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल 28 दिसम्बर 2025 तक विस्तारित। - अजमेर – दौंड साप्ताहिक स्पेशल
• ट्रेन संख्या 09625 अजमेर–दौंड साप्ताहिक स्पेशल 25 दिसम्बर 2025 तक विस्तारित।
• ट्रेन संख्या 09626 दौंड–अजमेर साप्ताहिक स्पेशल 26 दिसम्बर 2025 तक विस्तारित - अजमेर – सोलापुर साप्ताहिक स्पेशल
• ट्रेन संख्या 09627 अजमेर–सोलापुर साप्ताहिक स्पेशल 31 दिसम्बर 2025 तक विस्तारित।
• ट्रेन संख्या 09628 सोलापुर–अजमेर साप्ताहिक स्पेशल 01 जनवरी 2025 तक विस्तारित। - बीकानेर – साई नगर शिरडी साप्ताहिक स्पेशल
• ट्रेन संख्या 04715 बीकानेर–साई नगर शिरडी साप्ताहिक स्पेशल 27 दिसम्बर 2025 तक विस्तारित।
• ट्रेन संख्या 04716 साई नगर शिरडी–बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल 28 दिसम्बर 2025 तक विस्तारित।
ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान समय, ठहराव और संरचना के समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए, यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़