Explore

Search

September 27, 2026 11:36 am

दूध के टेंकर से ढाई क्विंटल से अधिक डोडाचूरा जब्त,एक गिरफ्तार,एक फरार

चित्तौड़गढ़। बस्सी थाना पुलिस व डीएसटी टीम ने सोमवार को संयुक्त कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक दुध टेंकर में परिवहन किया जा रहा 267 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।  जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिह एंव डीएसपी ग्रामीण चितौडगढ़ शिवप्रकाश टेलर के पर्यवेक्षण मे थानाधिकारी बस्सी चम्पाराम पु.नि. व पुलिस जाप्ता हैड कानि. विक्रमसिंह, कानि. मटूल, नन्दकिशोर, राजपाल व डीएसटी टीम हैड कानि. भुपेन्द्रसिह, कानि. राजदीपसिह, विक्रमसिह, दीपक व सुरेन्द्रपाल द्वारा नाकाबन्दी के दौरान प्रतापपुरा की तरफ से आ रही एक बालेरो पिकअप दुग्ध टेंकर को संदिग्ध होने पर रुकवा कर चेक किया तो उसमें 13 क‌ट्टो में भरा 267 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा चुरा जब्त कर पिकअप मे सवार आरोपी 23 वर्षीय अनिल पुत्र करण सिंह बंजारा निवासी कुवालिया का खेड़ा थाना साडास जिला चितौडगढ़ को गिरफतार किया गया। फरार पिकअप चालक दिनेश पुत्र लादुलाल जाट निवासी कलुण्दीया जिला भीलवाडा की तलाश की जा रही है। बस्सी थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर