चित्तौड़गढ़। बस्सी थाना पुलिस व डीएसटी टीम ने सोमवार को संयुक्त कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक दुध टेंकर में परिवहन किया जा रहा 267 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिह एंव डीएसपी ग्रामीण चितौडगढ़ शिवप्रकाश टेलर के पर्यवेक्षण मे थानाधिकारी बस्सी चम्पाराम पु.नि. व पुलिस जाप्ता हैड कानि. विक्रमसिंह, कानि. मटूल, नन्दकिशोर, राजपाल व डीएसटी टीम हैड कानि. भुपेन्द्रसिह, कानि. राजदीपसिह, विक्रमसिह, दीपक व सुरेन्द्रपाल द्वारा नाकाबन्दी के दौरान प्रतापपुरा की तरफ से आ रही एक बालेरो पिकअप दुग्ध टेंकर को संदिग्ध होने पर रुकवा कर चेक किया तो उसमें 13 कट्टो में भरा 267 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा चुरा जब्त कर पिकअप मे सवार आरोपी 23 वर्षीय अनिल पुत्र करण सिंह बंजारा निवासी कुवालिया का खेड़ा थाना साडास जिला चितौडगढ़ को गिरफतार किया गया। फरार पिकअप चालक दिनेश पुत्र लादुलाल जाट निवासी कलुण्दीया जिला भीलवाडा की तलाश की जा रही है। बस्सी थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
प्रशासन
कन्टेनर-पिकअप भिड़ंत में दो की मौत, 13 घायल
March 13, 2026
11:22 pm
सावा में 12 सिलेंडर व रिफिलिंग मोटर जब्त, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज
March 12, 2026
8:03 pm
15 मार्च को चित्तौड़गढ़ आएंगे UP के सीएम योगी, कलेक्टर एसपी ने ली अधिकारियों की अहम बैठक
March 12, 2026
4:39 pm
दूध के टेंकर से ढाई क्विंटल से अधिक डोडाचूरा जब्त,एक गिरफ्तार,एक फरार