Explore

Search

February 6, 2026 9:28 am

दो पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की आर्म्स एक्ट की दो अलग-अलग कार्यवाही

चित्तौड़गढ़। कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलो में आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए दो पिस्टल सहित 03 जिन्दा कारतुस जब्त कर दो आरोपियों को गिरफतार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों की धरपकड एवं लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्यवाही के अन्तर्गत एएसपी चित्तौड़गढ़ सरितासिंह एवं डीएसपी चित्तौड़गढ़ बृजेश सिंह के निर्देशानुसार थानाधिकारी कोतवाली चित्तौड़गढ़ तुलसीराम पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गुरुवार को दो अलग-अलग टीमों का गठन कर कस्बा में रवाना किया गया। इसी क्रम में पारसकुमार उनि व पुलिस जाप्ता टीम द्वारा शहर में गश्त के दौरान गांधीनगर नई पुलिया भिस्ती खेड़ा की तरफ पुलिया के किनारे पर रात्रि 11 बजे सदिग्ध 37 वर्षीय देवराज सिंह राणावत पुत्र किशन सिंह राजपूत निवासी करणी माता का खेड़ा कुम्भानगर चित्तौड़गढ़ थाना सदर चितौडगढ़ जिला चित्तौडगढ़ के कब्जे से अवैध हथियार देशी कट्टा (पिस्टल नुमा) तलाशी के दौरान मिली। जिसको नियमानुसार जब्त कर आरोपी देवराज सिंह को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व किया गया।

इसी दौरान थाने की दुसरी टीम एएसआई चॉदमल व पुलिस जाप्ता द्वारा गश्त के दौरान नगर पालिका कॉलोनी में खाली पडत जमीन के पास से रात्रि में सदिग्ध व्यक्ति 26 वर्षीय अंकुर सोलकी पुत्र राजेन्द्र सिह राजपुत निवासी डी/132 रेल्वे कॉलोनी चित्तौड़गढ़ थाना कोतवाली चित्तौडगढ़ के कब्जे से एक पिस्टल देशी कटटा व 03 जिन्दा कारतुस तलाशी के दौरान मिले। जिसको नियमानुसार जब्त कर आरोपी अंकुर सोलंकी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपी देवराज सिंह व अंकुर सोलकी से अवैध हथियार के सम्बन्ध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है।
आरोपी देवराज सिंह राणावत के खिलाफ पूर्व में चार आपराधिक प्रकरण व अंकुर सोलकी के खिलाफ तीन आपराधिक प्रकरण दर्ज है। दोनों आरोपी कोतवाली चित्तौड़गढ़ के जानलेवा हमले व आर्म्स एक्ट के एक मामले में लिप्त होकर न्यायालय में विचाराधीन है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर