Explore

Search

June 23, 2026 11:19 pm

चित्तौड़गढ़ एसीबी की सिरोही में कार्यवाई, बीसीएमएचओ 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो चितौडगढ़ द्वारा सिरोही में बड़ी कार्यवाई करते हुए रेवदर ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी को 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं।
बताया कि एसीबी चित्तौडगढ़ को एक शिकायत इस आशय की मिली कि कार्यालय ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी, रेवदर जिला सिरोही के अधिकारी ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी (बीसीएमओ) डॉक्टर लोंग मोहम्मद द्वारा परिवादी के मण्डार स्थित क्लिनिक को चैक नही करने एवं केस नही बनाने की एवज में 50 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों चित्तौड़गढ़ के उप अधीक्षक पुलिस हरिश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी रेवदर बीसीएमएचओ डॉ० लोंग मोहम्मद ही को परिवादी से 50 हजार रूपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उक्त रिश्वत राशि 50 हजार रूपये में से 20 हजार रूपये भारतीय मुद्रा के एवं शेष 30 हजार रूपये के डमी नोट भारतीय मनोरंजन बैंक के ग्रहण करते हुए को रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया। फिलहाल एसीबी आरोपी बीसीएमएचओ से पूछताछ कर रही हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर