बेगूं। क्षेत्र के गोलाईयों की झोपड़िया निवासी एक किसान की रविवार को मधुमक्खियों के हमले में मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं। खेत की पिलाई के दौरान अचानक हुए हमले से अफरा तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार काटूंदा क्षेत्र मे सुवाणिया के गोलाईयों की झोपड़िया निवासी मदन पुत्र हरिसिंह बंजारा उम्र 45 वर्षीय अपने खेत में सिंचाई का कार्य कर रहा था। इस दौरान खेत के समीप पेड़ पर बसे मधुमक्खियों के छत्ते से अचानक मधुमक्खियां बाहर निकल आईं और खेत में कार्य कर रहे लोगों पर हमला बोल दिया। हमले में मदन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ मौजूद धापू देवी और सायरा देवी भी मधुमक्खियों के काटने से घायल हो गईं। परिजन व ग्रामीणों की मदद से घायलों को बेगूं उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मदन को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां सोमवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।
प्रशासन
सावा में 12 सिलेंडर व रिफिलिंग मोटर जब्त, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज
March 12, 2026
8:03 pm
15 मार्च को चित्तौड़गढ़ आएंगे UP के सीएम योगी, कलेक्टर एसपी ने ली अधिकारियों की अहम बैठक
March 12, 2026
4:39 pm
यूपी के सीएम योगी दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर, 15 को आएंगे चित्तौड़, जौहर मेले में करेंगे शिरकत
March 11, 2026
12:19 pm
हिन्दुस्तान जिंक द्वारा स्थापित होने वाला राजस्थान का पहला फाॅस्फेट खाद कारखाना
March 11, 2026
9:26 am