बेगूं। ए.एन.टी.एफ कोटा एवं पुलिस थाना बेगूं द्वारा संयुक्त रूप से अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ़ कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा सहित स्वीफ्ट कार कोे जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। बेगूं थानाधिकारी धर्मराज मीना उप निरीक्षक के नेतृत्व एएसआई लेखराज, मय जाप्ता द्वारा ए.एन.टी एफ टीम कोटा की सूचना पर थाना बेगू क्षैत्र के आरोली टोल पर नाकाबन्दी के दौरान एक स्वीफ्ट कार आई जिसमे तीन व्यक्ति सवार थे। जिसे सदिग्ध होने से ए.एन.टी.एफ. टीम व थानाधिकारी बेगू के द्वारा मय जाप्ता के संयुक्त रूप से आरोली टोल पर कार्यवाही कर स्वीफ्ट कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो स्वीफ्ट कार से 15 किलो 300 ग्राम अवैध गाजा मिला। उक्त अवैध गांजा व कार को जब्त कर तीन आरोपियों 35 वर्षीय मोहम्मद अली पुत्र मोहम्मद एसानुद्दीन मेवाती निवासी सद्दाम मंजिल के पिछे, 1एफ-80, छत्रपुरा तालाब, विज्ञाननगर, थाना विज्ञाननगर कोटा शहर, 28 वर्षीय इमरान पुत्र मोहम्मद शाहीद मेवाती निवासी कोटा जंक्शन, रंगपुर रोड गली न. 1, मील वाले बाबा, थाना रेल्वे कोलोनी कोटा हाल कोटा कोटरी, लंगडा डाक्टर के पास, तिलकनगर थाना गुमानपुरा कोटा शहर व 35 वर्षीय करीम बक्श पुत्र मोहम्मद हुसैन रंगरेज निवासी महेश किराणा स्टोर के सामने वाली गली, गुर्जर मोहल्ला, किशोरपुरा थाना किशोरपुरा जिला कोटा को गिरफ्तार कर पुलिस थाना बेगू पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
प्रशासन
सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
February 5, 2026
10:47 pm
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल खराबे का जाड़ावत ने लिया जायजा
February 3, 2026
11:23 am
ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की शीघ्र गिरदावरी कराये सरकार – आक्या
February 2, 2026
4:17 pm
बेगूं थाना पुलिस व एएनटीएफ टीम कोटा की कार्यवाही, कार से अवैध गांजा पकड़ा