Explore

Search

March 24, 2026 11:12 am

मानपुरा गांव में घर में हुई चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार


चित्तौड़गढ़। मानपुरा गांव में गत 23 दिसम्बर को दिन दहाड़े घर में हुई चोरी का कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से चोरी किये गहनों व रूपयों की बरामदगी के प्रयास जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 23 दिसम्बर को मानपुरा निवासी सत्यनारायण पुत्र कन्हैयालाल कुमावत अपनी पत्नी के साथ किसी काम से मानपुरा से चित्तौड़गढ़ गये थे। करीब दोपहर 2 बजे वापस घर पर आये तो घर का मेन गेट का ताला टुटा हुआ होकर घर में सामान बिखरा हुआ था। अज्ञात बदमाशों द्वारा घर में रखे हुये 03 तोला सोने, सवा किलो चान्दी के गहने व 19 लाख 50 हजार रूपये कैश चोरी करके ले जाने के मामले में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया गया। शहर चित्तौड़गढ़ के निकट दिनदहाड़े मकान में हुई चोरी की बडी घटना की गम्भीरता के मध्यनजर एएसपी चित्तौड़गढ़ सरितासिंह के निर्देशन व डीएसपी चित्तौड़गढ़ बृजेशसिंह के सुपरविजन में घटना का खुलासा करने हेतु थानाधिकारी तुलसीराम के नेतृत्व में एएसआई हिम्मतसिंह, देवीलाल, कांस्टेबल मनीष मौर्य, लक्ष्मण सिंह व साइबर सेल के कांस्टेबल रामावतार द्वारा लगातार प्रयास कर एवं ह्युमन इंटेलीजेंस का उपयोग करते हुऐ 24 वर्षीय दिनेश पुत्र राधेश्याम कुमावत व 21 वर्षीय नितेश कुमावत पुत्र हरिशंकर कुमावत निवासी घटियावली थाना शम्भूपुरा को डिटेन किया जाकर गहन पुछताछ की गई। जिस पर डिटेनशुदा दोनों व्यक्तियों द्वारा चोरी की वारदात करना स्वीकार करने से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपियों से चोरी किये गहनों व रूपयों की बरामदगी के प्रयास जारी है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर