Explore

Search

March 5, 2026 7:52 pm

गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण पर कॉन्ट्रेक्टर का किया अभिनंदन

भीलवाड़ा। शास्त्रीनगर मुक्तिधाम से यमुना विहार तक लगभग एक किलोमीटर लंबी झर्झर सड़क के निर्माण कार्य का दायित्व विधायक अशोक कोठारी की अनुशंसा पर पीडब्ल्यूडी द्वारा कॉन्ट्रेक्टर दिलीप सिंह चौहान को सौंपा गया था। निर्धारित समय में भीलवाड़ा की सबसे उत्कृष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करने पर कुमुद विहार क्षेत्रवासियों ने चौहान का शाल ओढ़कर एवं पौधा लगा गमला देकर सम्मान किया। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता की सराहना की। कुमुद विहार निवासी राधेश्याम तोतला, प्रकाश छाबड़ा, बाबूलाल जाजू, प्रभात जैन, अजय लोहिया, सुरेन्द्र डांगी, जगदीश कोगटा, महेश मोदानी, राजकुमार गदिया, निरंजन पाटनी, दीपक करवा, चेतनप्रकाश मुणोत सहित कुमुद विहार क्षेत्रवासियों ने इस सड़क निर्माण के लिए विधायक अशोक कोठारी का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर