चित्तौड़गढ़। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शहर कांग्रेस हेरिटेज जॉन मंडल एवं जिला कांग्रेस कमेटी, अल्पसंख्यक विभाग की ओर से अरावली पर्वतमाला को लेकर इम्तियाज हुसैन लौहार के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाल कर नारेबाजी करते हुए कड़ा विरोध जताया।
जानकारी देते हुए इम्तियाज हुसैन लौहार ने बताया कि मशाल जुलूस शहर के पद्मिनी पार्क से लेकर नेहरू बाजार होते हुए सुभाष चौक पहुँचा और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के नीचे इंकलाब जिंदाबाद, साम्राज्यवाद का विरोध हो, और अरावली बचाओ जीवन बचाओ आदि नारों के साथ समापन हुआ। प्रदर्शन के दौरान कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने यह संदेश दिया कि अरावली पर्वतमाला नहीं रही तो भविष्य में मास्क लगाकर सांसों को लेना होगा।
जिला संगठन मंत्री रमेशचन्द्र लड्ढा ने कहा कि अरावली पर्वतमाला उत्तर भारत की एक जीवन रेखा है अगर इसे हटाया गया तो पर्यावरण असंतुलन , जल संकट और शुद्ध हवा की भारी कमी होना निश्चित है, साथ ही वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण का महत्वपूर्ण कार्य शिथिल हो जाएगा।
इस दौरान गांधी दर्शन के डॉ. गोपाल सालवी ने कहा कि सरकार एक तरफ एक पेड़ मां के नाम लगाने का संदेश देती है वहीं दूसरी और अरावली को नष्ट करने का फरमान भी देती है। यह सरकार का दोहरा चरित्र है। सरकार को प्रकृति को कुर्बान करके अपने हित नहीं साधने चाहिए। इस मशाल जुलूस में अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार, जिला महामंत्री अहसान पठान, कृष्ण कुमार डागा, पवन मेड़तवाल, रमेश बुनकर, शिव टेलर, रमेशचन्द्र लड्ढा, डॉ. गोपाल सालवी, खुसरो कमाल, उस्मान गनी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संजय राव, फारूख नीलगर, जमील लौहार, सलीम नेता, नासीर खान, गुलशेर, लियाकत अली अय्युब पठान, मांगीलाल, असलम, शहजाद अब्बासी, गिरिराज गंधर्व, मनोज राव, जीतू लुहार, कैलाशसिंह, शकूर, दिलीप ढोली, रेहान, रजा शेख, जाकीर, असलम, हुसैन, हारून, इमरान छीपा, रिहान, हिमांशु सोलंकी, सोहेल, इरफान, शाहरूख, शकील, शाहीद खान, किशन भोई, मुराद, मोहम्मद शेरू, वासू लोठ, आलोक, करण नकवाल, पीयूष गहलोत, बब्बन, शाबीर, हाजिक, रिजवान, अरमान, अमन, आलम, जूनैद, उमर, शाहीद, नासीर, अहमद, हेदर अली, अयुब छीपा, सन्नी खोखर, राजा बुरठ, वासू लोठ, आलोक बेनीवाल, प्रदीप, भावेश, दीपक प्रजापत सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं, कई वरिष्ठजन मौजूद रहे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़